साया
आज सड़क पर देखा एक अकेला साया चला जा रहा था चुप चाप अपने में खोया सा मैंने धयान से देखा कुछ जाना पहचाना सा लगा कुछ उदास सा अपने में गुम बस चला जा रहा था मै कुछ आगे बड़ी वो भी आगे बड गया मै कुछ तेज़ चली उसकी चाल भी तेज़ हो गयी मै पीछे दौड़ी वो भी भागने लगा धीरे धीरे पास गयी वो भी धीरे हो गया पास जाकर देखा अरे ये तो !! मेरा साया है एकदम तनहा सा चुप चाप बस चला जा रहा था मै भी चुप चाप उसके साथ चल पड़ी लेकिन ये क्या उसने मुड़कर भी नहीं देखा कुछ बोला भी नहीं बस उसी तरह चुप चाप चलता रहा मेरे आंसू निकल आये कुछ समझ नहीं आया की क्या करूं कैसे इसका साथ दूं तभी एक रौशनी की किरण सी आई और वो साया मुझमे में समां गया और अब मै उसी की तरह तनहा हो गयी |
उत्कृष्ट अभिव्यक्ति... सभी पंक्तियाँ बहुत शानदार हैं!!
ReplyDeleteआभार संजय जी ....
Deleteसुंदर रचना ।
ReplyDeleteआभार सुनीता जी
DeleteVery moving, Rama ji. Every word you write has a very deep meaning. Very well written as always. You and i should write a book together....
ReplyDeleteThanks Sham ji
Delete